कोहरे के कारण करनाल में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एएसआई की मौत, बाजार से घर लौट रहा था मृतक

कोहरे के कारण हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। करनाल में हुए हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बाजार से घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन से बाइक को टक्कर मार दी।करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव के पास बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे एएसआई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर शाम घने कोहरे के चलते हुआ। आसपास के लोगों ने परिजनों का नाम लेकर जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सबको बरामद कर पोस्टमार्टम कराया।परिजनों के अनुसार एएसआई ऋषिपाल मधुबन थाने में तैनात था उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। शुक्रवार देर शाम को इंद्री स्थित बाजार से सामान लेने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। घने कोहरे के चलते एएसआई बाइक को धीमी गति से चला रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा तो अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एएसआई लहूलुहान हालत में मौके पर ही पड़ा रहा और मौत हो गई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

× Chat with Us!