हरियाणा में पारा 45 डिग्री पार सरकार ने स्कूलों को दिए निर्देश !

हरियाणा में नौतपा से पहले ही लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। दिन का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, रात में भी लोगों को राहत नहीं है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार की ओर से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन के अनुसार बच्चों को एक घंटे में एक बार पानी पीना आवश्यक किया गया है।

इसके लिए स्कूल प्रबंधन को हर एक घंटे के अंतराल पर पानी पीने के लिए घंटी बजानी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में स्कूली बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए 8 अहम पॉइंट्स दिए गए हैं।

बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए ये हैं 8 पॉइंट्स
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में बच्चों को धूम में न बैठाया जाए। किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन खुले में नहीं किया जाए। इसके साथ ही स्कूल में बच्चों के पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। पानी पीने के लिए हर घंटे में एक घंटी बजाने के भी निर्देश शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए हैं।

रेड क्रॉस फंड से मंगाना होगा ORS घोल
विभागीय गाइडलाइन में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन को बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए रेड क्रॉस फंड का यूज करके ORS जैसी जरूरी चीजों को मंगाना होगा। बच्चों को गर्मी से बचने के लिए जरूरी जानकारी देनी होगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन आयुष विभाग की मदद लेगा। साथ ही आपात स्थिति में अस्पताल से संपर्क बनाना होगा, इसके लिए प्रशिक्षण भी जरूरी किया गया है।

स्कूलों की खिड़कियां बंद रखें
शिक्षा विभाग के ऑर्डर में निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल की खिड़कियों को बंद रखा जाए। साथ ही खिड़कियों पर एल्युमीनियम पन्नी या रिफ्लेक्टर लगाया जाए। स्कूल के उन खिड़की दरवाजों पर पर्दे लगाए जाएं जिनसे गर्म हवा आने की संभावना है।

 

× Chat with Us!