2024 के चुनाव से पहले रामबिलास शर्मा व रतन लाल कटारिया बन सकते हैं राज्यपाल !

2024 के चुनाव से पहले रामबिलास शर्मा व रतन लाल कटारिया बन सकते हैं राज्यपाल !

अंबाला (ज्योतिकण न्यूज) :   2024 लोक सभा चुनाव से पूर्व व 2024 हरियाणा विधान सभा चुनाव से पूर्व भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया व हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता रामबिलास शर्मा बड़े राज्यों के गर्वनर बन सकते हैं। दिल्ली से भाजपा नेताओं से नाम न छापने की शर्त पर मिली जानकारी से यह तय है कि यह दोनों नेता 2024 में राज्यपाल बन सकते हैं। पुख्ता सूत्र यह भी कहते हैं कि कटारिया यूपी व रामबिलास पंजाब के राज्यपाल बन सकते हैं। दलित व ब्राह्मण वोट बैंक को मजबूत करने के लिए भाजपा हाईकमान ऐसा कदम उठा सकती है। रामबिलास शर्मा प्रोफेसर हैं और रतन लाल कटारिया एमए व एलएलबी हैं। दोंनों कानून व संविधान के ज्ञाता हैं और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। ऐसे में बड़ी जिम्मेदारी रामबिलास शर्मा व रतन लाल कटारिया को मिल सकती है। इस बात की पुष्टि करने के लिए कटारिया व रामबिलास से बात करनी चाही तो दोनों ने कहा कि पार्टी उन्हें काला पानी भी भेजेगी वहां भी वह सेवा करेंगे। वह भाजपा के अनुशासित सिपाही हैं। 
× Chat with Us!