देश के अंतिम व वंचित व्यक्ति तक केन्द्र व प्रदेश सरकार पहुंचा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ – अंजली मिश्रा।
देश व प्रदेश की बेटिया नहीं किसी से पीछे, हर क्षेत्र में निभा रहीं अग्रणी भुमिका – नीलम अहलावत।
(अम्बाला ज्योतिकण ) भारत सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चौ0 ओमप्रकाश धनखड़ ने पूरे हरियाणा प्रदेश में 100 से सम्पर्क अभियान चला रखा है। जिसके तहत दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 की चेयरपर्सन एवं जिला केन्द्रीय सहकारी चेयरमैन एसोशिएशन हरियाणा की प्रधान नीलम अहलावत के सैक्टर दो स्थित निवास पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजली मिश्रा, रोहतक नगर निगम की पूर्व महापौर एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश सचिव रेणू डाबला, भाजपा महिला मोर्चा की रोहतक जिला अध्यक्षा ऊषा शर्मा एवं जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा संगीता सिंगला नें पहुंचकर अनेक राजनैतिक व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
अंजली मिश्रा नें कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार देश व प्रदेश के अंतिम एवं वंचित व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। देश में लोगो को सुशाशन, भय भ्रष्टाचार मुक्त शासन, युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ देश को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। केन्द्र सरकार ने महिलाओं की परेशानी को देखते हुए निशुल्क गैस कनैक्शन एवं गैस सिलेण्डर चूल्हा, गरीबों का पाँच लाख रुपए तक का आयुष्मान योजना के बेहतर अस्पतालों में निशुल्क उपचार करवाने का बेहतरीन उपचार किया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति का गठन किया।
रेनू डाबला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जहां एक ओर भारत सारे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नें भी प्रदेश के चहुमुखी विकास की गंगा बहा रखी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल के नारों के साथ-साथ प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरकार द्वारा पकड़वाकर सलाखों के पीछे भेजा रहा है।
नीलम अहलावत ने कहा कि महिलाएं अब ब्युटि पार्लर की दुकान, कपड़े की दुकान, परचून की दुकान, सिलाई सैंन्टर, कोचिंग सैन्टर, कम्प्यूटर सैन्टर एवं आचार, मुरब्बा व मसाले आदि के काम के साथ-साथ भैंस पालन करके अपने परिवार की आय बढ़ा सकती है। 4 से 10 महिलाएं एकत्रित होकर ज्वाइंट लाईबिलिटी ग्रुप का गठन करके अपने किसी भी व्यवसाय को आरम्भ करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होनें महिलाओं से यह भी आग्रह किया कि सभी अपनी बेटियों को पढाएं और उनकों कोई ऐसा हुनर सिखाएं जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो सके। यदि बेटी सक्षम होगी तो भविष्य में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पडेगा। इसलिए महिलाएं घर के दायरे में रहकर भी अपनी आमदनी बढ़ा सकतीं है। उन्होंनें कहा कि महिलाओं को सहकारिता से जोड़कर सबका जनकल्याण हो पाएगा क्योंकि महिला पूरें परिवार को सम्भालतीं हैं। महिलाओं को अपने क्षेत्र की जरुरत का ध्यान रखते भी जेएलजी का गठन करके अपना व्यवसाय शुरु करना चाहिए। उन्होनें अपने वक्तव्य में कहा कि आज की बेटियां केवल चूल्हा चौका तक ही सीमित न रहकर हर क्षेत्र में अग्रणी भुमिका निभानें का काम कर रहीं हैं