एनसीबी हरियाणा के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार को मिला राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पुलिस पदक

एनसीबी हरियाणा के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार को मिला राष्ट्रपति द्वारा प्रद

त्त पुलिस पदक

(अम्बाला ज्योतिकण ) हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को आज महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह पुलिस पदक उन्हें हरियाणा के राज्यपाल महामहिम बंडारू दत्तात्रेय के कर कमलों से इंद्रधनुष आडिटोरियम सैक्टर 5 पंचकूला में प्रदान किया गया। इस पदक की घोषणा गणतंत्र दिवस पर वर्ष 2020 में की गई थी। उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा 26 नवंबर 1998 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे। कड़े परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठता, लग्न और ईमानदारी के फलस्वरूप वे उन्नति करते हुए मुख्य सिपाही, सहायक उप निरीक्षक और उप निरीक्षक के पद पर पहुंचे।

उन्होंने अपनी सेवाएं हरियाणा सशस्त्र बल चतुर्थ वाहिनी, जिला पुलिस फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, एफ एस एल मधुबन और अम्बाला में प्रदान की हैं और अब वे एनसीबी हरियाणा में सेवा कर रहे हैं। एनसीबी हरियाणा प्रमुख एवं अम्बाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के अधीन जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी के रूप में कार्यरत है। उन्होंने अपने इस पदक का श्रेय श्रीकांत जाधव साहब को समर्पित करते हुए कहा कि उनके दिशानिर्देशों, प्रेरणा, मार्गदर्शन और नेतृत्व में वे अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में सक्षम हुए हैं.

× Chat with Us!