अम्बाला शहर में विकास के साथ साथ अब आईएमटी के प्रोजैक्ट पर भी काम होगा : असीम गोयल

अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज): अम्बाला शहर के दूसरी बार विधायक असीम गोयल ने कहा कि पहले तो मैं अपनी पार्टी भाजपा का ऋणी हूं जिसने मेरे ऊपर 34 साल की उम्र में विश्वास कर टिकट दिया और वह भी उस समय में जब हर विधानसभा में टिकट भारत के प्रधानमंत्री की सहमति के बाद मिलता था। और उसके बाद दूसरा ऋण अम्बाला शहर की जनता का है जिन्होंने मुझ पर विश्वास करते हुए मुझे राज्य की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा भेजा। असीम गोयल आज ज्योतिकण से विशेष बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो सपना राजनीतिक तौर पर पिछड़े हुए अम्बाला के लिए उन्होंने देखा था वह उस सपने को लगातार छह वर्ष से पूर्णतय: की और ले जा रहे हैं और भारत के मानचित्र पर अम्बाला शहर का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखना ही उनका धर्म बन चुका है। उन्होंने कहा कि जो काम देश आजाद होने के बाद कोई भी विधायक नहीं कर सका। 1947 में पहले विधायक खान अब्दुल गफार थे उनसे लेकर आज तक अम्बाला शहर की तस्वीर बदलने का काम किसी ने नहीं किया बल्कि मल्कानी कमीशन ने अम्बाला शहर को सबसे गंदा शहर बताया था। पिछल्ले 6 साल में उन्होंने भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से अम्बाला शहर के नक्शे को बदला और आने वाले दिनों में अम्बाला शहर के चौक, चौराहे व पार्क देश से लोग देखने आया करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बिना भेदभाव के विकास कार्य करना है। उनके 6 वर्ष के नेतृत्व में अम्बाला में एतिहासिक चौक बने चाहे उसमें भगवान परशुराम चौक हो या फिर पृथ्वी राज चौहान चौक, अग्रसैन चौक हो या फिर शहीदी स्मारक या शौर्य चौक या फिर अंबेदकर चौक, मिक्सी चौक हो या फिर भगवान विश्वकर्मा चौक। ऐसे कई चौक जो अम्बाला शहर का गौरव बढ़ा रहे हैं। और वहीं सनातन के सम्मान का प्रतीक नौरंगराय तालाब हो या फिर महावीर पार्क का भव्य निर्माण। असीम गोयल ने कहा यह विकास कार्य अगले चार साल तक चलते रहेंगे और अब अम्बाला शहर के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के लिए आईएमटी की मंजूरी मुख्यमंत्री से लेंगे ताकि अम्बाला भी गुरुग्राम फरीदाबाद की तरह प्रदेश में अपना नाम बनाए।
× Chat with Us!