मेयर चुनाव में दूसरे नम्बर पर रही भाजपा प्रत्याशी वंदना शर्मा को किसान आंदोलन का झेलना पड़ा नुक्सान !

मेयर चुनाव में दूसरे नम्बर पर रही भाजपा प्रत्याशी वंदना शर्मा को किसान आंदोलन का झेलना पड़ा नुक्सान !

अम्बाला (JYOTIKAN.COM) : मेयर चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया। असीम गोयल के नेतृत्व में ना केवल भाजपा के आठ पार्षद जीते बल्कि भाजपा प्रत्याशी वंदना शर्मा को तकरीबन 30 हजार वोट मिले और भाजपा दूसरे नम्बर पर रही। हालांकि भाजपा को उम्मीद थी कि अम्बाला शहर से भाजपा की मेयर चुनाव जीतेगी लेकिन जमीनी स्तर पर चुनावी नतीजों के बाद ज्योतिकण ने सर्वे किया जिसमें यह बात स्पष्ट हुई कि भाजपा मेयर उम्मीदवार वंदना शर्मा से किसानों को कोई शिकायत नहीं थी। किसानों को शिकायत थी कि भाजपा के केंद्र  नेतृत्व से। यदि केंद्र सरकार चुनावों से पहले ही किसानों की बात मान लेती तो वंदना शर्मा की जीत कोई नहीं रोक सकता था। ज्योतिकण ने जमीनी स्तर पर सर्वे किया। लोग विधायक असीम गोयल के भी खिलाफ नहीं थे उनके विकास कार्यों का समर्थन करते हैं लेकिन किसानों व उनसे जुड़े वोटरों के चलते भाजपा मेयर प्रत्याशी व विधायक असीम गोयल बलि का बकरा बन गए।
जबकि मेयर नगर निगम चुनावों में भाजपा को सबसे अधिक वोट पड़ी हैं। हालांकि चुनाव हो गया है शक्ति रानी शर्मा मेयर भी बन गई हैं लेकिन लोग अब भावनाओं में बहकर लिए गलत फैसले के बाद पछता रहे हैं। लेकिन पुरानी कहावत है अब पछताए क्या फायदा जब चिड़िया चुग गई खेत। अम्बाला शहर के लोग जानते हैं कि भाजपा सरकार के चार साल पड़े हैं और असीम गोयल लगातार विकास कार्य कर रहे हैं अगर असीम गोयल व वंदना शर्मा की जोड़ी बन जाती तो यह जोड़ी अम्बाला शहर के विकास के लिए हिट जाती। लेकिन जो भगवान करता है अच्छे के लिए करता है। यश, अपयश, हानि लाभ, जीवन मरण विधि हाथ। किसान विरोध के चलते लोगों ने भाजपा को हराना था, लोगों ने वंदना शर्मा को नहीं हराया लोग कह रहे हैं भाजपा की उम्मीदवार योग्य थी लेकिन लोगों ने किसानों के साथ मिलकर भाजपा को नसीहत देनी थी इसलिए उन्होंने वंदना शर्मा का विकल्प शक्ति रानी को समझकर उन्हें वोट दिया और शक्ति रानी शर्मा जीती। लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है जब वह बागी होती है तो वह अपना फायदा नुक्सान नहीं सोचती और जब सोचने का समय मिला तब समय निकल चुका था लेकिन अब भी कुछ नहीं बिगड़ा भाजपा किसानों का मुद्दा हल कर अपनी साख को वापिस लाए।
× Chat with Us!