पानीपत में 16 साल की किशोरी और 19 साल के युवक ने वंदे भारत के आगे छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों करनाल के रहने वाले थे।
हरियाणा के पानीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की किशोरी और 19 साल के युवक ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों की मौत के साथ उनकी लव स्टोरी का भी अंत हो गया।
प्रेमी युगल ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म-3 पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जीवन लीला खत्म कर ली। दोनों करनाल जिले के रायपुर के रहने वाले थे। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दोनों सोमवार सुबह सात बजे घर से निकले थे। किशोरी के परिजनों ने मृतक युवक के खिलाफ मुनक थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से ही मुनक थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी।
बुधवार सुबह लगभग 7 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक युवक और किशोरी ने दिल्ली से अंबाला की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इस दौरान प्लेटफॉर्म में मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का नाम गौरव था। दोनों करनाल जिले के मुनक थाना क्षेत्र के गांव घरौंडा के रहने वाले थे। जीआरपी थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
क्या कहती है पुलिस
पुलिस के मुताबिक, दोनों सोमवार को घर से निकले थे। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ एफआईआर फर्ज कराई थी। जिसके बाद से मुनक थाने की पुलिस भी उनकी तलाश कर रही थी। कार्यवाहक थाना जीआरपी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि किशोरी और युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।