हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी बिजली परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज को मिलने उनके निवास पर पहुंचे

अनिल विज का हरियाणा नायब सैनी सरकार में आने वाले दिनों में कद बढ़ना तय माना जा रहा है

‘‘जो विज विरोधी लोग अनिल विज को कमजोर बता रहे थे मुख्य सचिव के अनिल विज के निवास आगमन पर उनकी बोलती बंद हो गई है’’

अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा प्रशासन के मुखिया हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं हरियाणा में लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री अनिल विज से उनके शास्त्री कॉलोनी अंबाला छावनी निवास पर मुलाकात की। अनिल विज के निवास पर पहुंचने पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अनिल विज को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

तकरीबन ढाई घंटे बंद कमरे में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अनिल विज से चर्चा हुई और इस चर्चा में अंबाला के कई अहम विषयों पर भी चर्चा हुई। अनुराग रस्तोगी ने हरियाणा के बिजली परिवहन एवं श्रम मंत्री को छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाने व शहीदी स्मारक बनाने पर ऐतिहासिक विकास कार्य करवाने पर बधाई दी और हरियाणा के चीफ सेकट्री अनुराग रस्तोगी ने अनिल विज को कहा कि उनसे मिलकर उन्हें एनर्जी मिलती है ज्ञान मिलता है कुछ नया सीखने को मिलता है।

वहीं अनिल विज ने अनुराग रस्तोगी को कर्मठ आईएएस बताया, हरियाणा का जिम्मेवार मुख्य सचिव बताया और विवादों से दूर दूर तक कोई नाता अनुराग रस्तोगी नहीं रखते जो अनिल विज ने कहा कि एक काबिल अधिकारी की यह एक बड़ी पहचान है। इस मौके पर अनिल विज के भाजपा के तमाम पार्षद व नगर परिषद की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी अनुराग रस्तोगी से मिले।

अनिल विज के निवास पर मुख्य सचिव का आना एक बड़े संकेत की ओर इशारा करता है और ऐसा लगता है भाजपा हाईकमान से सरकार को इशारा हो चुका है कि अनिल विज भाजपा के वरिष्ठ नेता तो हैं ही बल्कि हरियाणा सरकार में भी वरिष्ठ हैं और आम जनता में उनका रूतबा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी दिल्ली के आदेश के बाद अनिल विज के अंबाला छावनी शास्त्री कॉलोनी निवास पर पहुंचे और उनसे दो घंटे अंबाला छावनी में मुलाकात की।

अनिल विज का हरियाणा नायब सैनी सरकार में आने वाले दिनों में कद बढ़ना तय माना जा रहा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अनिल विज से शिष्टाचार मुलाकात की और कहा कि अनिल विज से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हरियाणा के मुख्य सचिव से पत्रकारों ने अनिल विज के निवास पर बात करनी चाही तो अनुराग रस्तोगी ने दो टूक कहा कि अनिल विज सरकार हैं और हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री हैं उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात के लिए आए।

फिलहाल अनिल विज के निवास पर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के आने को लेकर हरियाणा की राजनीति के चाणक्य इसे अनिल विज के पक्ष में बड़ा संदेश मान रहे हैं और जो विज विरोधी लोग अनिल विज को कमजोर बता रहे थे मुख्य सचिव के अनिल विज के निवास आगमन पर उनकी बोलती बंद हो गई है।