ज्योतिकण (डेस्क) हरियाणा सरकार ने राज्य के स्कूलों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने निजी स्कूल संचालकों की बड़ी मांग को पूरा कर दिया है। अब स्कूलों लॉकडाउन की अवधि का चार माह के लिए स्कूल बसों का टैक्स माफ कर दिया गया है। राज्य सरकार ने अप्रैल से जुलाई तक का ट्रैक्स माफ किया है।
हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों का शिष्टमंडल लॉकडाउन अवधि के दौरान बसों का टैक्स माफ करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री तथा उन्हें मिला था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सहमति के साथ अप्रैल से जुलाई माह तक का स्कूल बस टैक्स माफ कर दिया गया है।
परिवहन मंत्री ने कहा, दिल्ली सरकार नहीं दे रही हरियाणा रोडवेज की बसों को एंट्री
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि जुलाई माह के बाद का जो टैक्स लिया जा रहा है, उस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ही फैसला लिया जाएगा। सीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के पांच पड़ोसी राज्यों द्वारा बसों के संचालन की मंजूरी नहीं दिए जाने के मुद्दे पर परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के अडि़यल रवैये के कारण हरियाणा के हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार ने अभी तक बसों के संचालन को मजूरी नहीं दी है।
प्रदेश में खनन विभाग की हालत सुधरी, बढ़ा राजस्व
मूलचंद शर्मा के अनुसार आम आदमी की सुविधा को देखते हुए दिल्ली सरकार को पहले की तरह बसों के आवागमन की मंजूरी देनी चाहिए क्योंकि अनलाक-पांच लागू हो चुका है। खनन विभाग की कार्यप्रणाली में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। कर्मचारियों की भर्ती कर विभाग के कामकाज में तेजी लाई गई है। शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 331 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। वर्ष 2020-21 इस बार अप्रैल से सितंबर तक 338 करोड़ का राजस्व हासिल हुआ है।