पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस के यह वरिष्ठ नेता होंगे भाजपा में शामिल

(अम्बाला ज्योतिकण ) पंजाब की राजनीति में उथलपुथल चल रही है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही है। कांग्रेस के कई नेता बगावत की और हैं। आज अमित शाह शाम चंडीगढ़ आ रहे हैं उससे पहले ही बलबीर सिद्धू के भाई के घर मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में शाम सुन्दर अरोड़ा, राज कुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, जाखड़ के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इस मीटिंग में पूर्व अकाली नेता स्वरूप सिंगला भी शामिल हैं। यह सभी कांग्रेस के नेता भाजपा में आज शामिल होंगे है। पूर्व कांग्रेस नेता केवल ढिल्लों भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। जब कांग्रेस हाईकमान ने सुनील जाखड़ को सभी पद से हटा दिया था तभी उन्होंने कांग्रेस को अलवीदा कहते हुए भाजपा में शामिल हो गए।

× Chat with Us!