(अम्बाला ज्योतिकण ) आज पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, अम्बाला शहर के नर्सरी विंग व के.जी. विंग में CLAY MODELING Activity(क्ले मॉडलिंग गतिविधि) का आयोजन किया गया। इस एक्टिविटी का मुख्य उदेश्य बच्चों के फाइन मोटर नर्वस और आई हैड कोर्डिनेशन का विकास करना है। इस एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों में क्रिएटिविटी, उनकी सोचने और समझने की कला शक्ति और बच्चों में आत्मविश्वास का विकास होता है। इस क्ले मॉडलिंग गतिविधि में बच्चों ने अलग अलग रंग की क्ले का प्रयोग करके छोटे छोटे सूंदर ,आकर्षक और मनमोहक ऑब्जेक्ट बनाये। कुछ बच्चों ने क्ले से गणेश जी, बटरफ्लाई,, फल ,सन क्लाउड , फूल ,केक, आइसक्रीम, फ़ल , सब्जियाँ ऑब्जेक्ट बनाये तो कुछ ने कैटर पिलर , मोर , जंकफूड पिज़्ज़ा , बर्गर , आइसक्रीम बनाई। इस एक्टिविटी में सभी बच्चों ने भाग लिया। बच्चे इस एक्टिविटी में भाग लेकर बहुत उत्साहित थे तथा उन्होंने इसे बहुत इंजॉय किया। खेल खेल में बच्चों ने बहुत सी चीज़े क्ले से बनानी सीखी। क्ले के माध्यम से उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन किया।
स्कूल के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने बच्चों द्वारा बनाये क्ले ऑब्जेक्ट की प्रशंशा की तथा उन्हें भविष्य में भी इस तरह की एक्टिविटी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद दिया।