गृह मंत्री अनिल विज शनिवार जनता दरबार में सुनेंगे जनता की समस्याएं

गृह मंत्री अनिल विज शनिवार जनता दरबार में सुनेंगे जनता की समस्याएं

(अम्बाला ज्योतिकण ) हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज 21 मई, शनिवार को जनता दरबार में प्रदेश के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। शनिवार सुबह 11 बजे अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया जाएगा। दरबार में आने वाले लोगों की समस्याओं पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश गृह मंत्री अनिल विज द्वारा दिए जाएंगे।

गौरतलब है की गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार पूरे प्रदेश में प्रचलित है, जिसमें जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।

× Chat with Us!