गृहमंत्री विज अन्याय अत्याचार का अंत कर मानवता की सेवा कर रहे : वीरेश शांडिल्य

गृहमंत्री विज अन्याय अत्याचार का अंत कर मानवता की सेवा कर रहे : वीरेश शांडिल्य

शांडिल्य ने ब्राह्मण महापंचायत की तरफ से अनिल विज को परशु राम की प्रतिमा दोशाला व पटका देकर बताया एक अवतार

अनिल विज से ब्राह्मण महापंचायत ने ब्राह्मण आयोग राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर बनाने की मांग की

(अंबाला ज्योतिकण ) अनिल विज एक अवतार हैं और उन्होंने अन्याय ,अत्याचार के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है और लोगों को इंसाफ दे रहे हैं उपरोक्त शब्द ब्राह्मण महापंचायत व एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने गृह मंत्री अनिल विज के निवास पर कहे । आज वीरेश शांडिल्य ब्राह्मणों के शिष्टमंडल के साथ अनिल विज को भगवान परशुराम जयंती के पावन मोके पर सम्मानित करने पहुंचे । उन्होंने अनिल विज को भगवान परशुराम की प्रतिमा,दोशाला व पटका भेंट किया। इस मौके पर ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय सचिव गुलशन कालिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा,राष्ट्रीय सचिव भूषण शर्मा, चंडीगढ़ के प्रधान यशपाल शर्मा,अरुण शर्मा, वीरेंद्र वैष्णव,पंडित मुकेश शर्मा, सुभाष मेहता आदि मौजूद थे।

ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा जिस तरह भगवान परशु राम विष्णु के छठे अवतार हैं और अन्याय अत्याचार, व जुर्म, ज्यादती,भय फैलाने वालों के खिलाफ हमेशा परसा उठाया उसी सोच पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज चल रहे हैं वो प्रदेश में अन्याय, अत्याचार ,भय, भ्र्ष्टाचार ,के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं और मानवता की सेवा कर राम राज लाना चाहते हैं।

शांडिल्य ने अनिल विज को भी हरियाणा की ढाई करोड़ जनता के लिए अवतार बताया। उन्होंने कहा हरियाणा के नही देश के राजनेताओं को अनिल विज के पद चिन्हों पर चल मानवता की सेवा करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि अनिल विज भगवान परश राम की सोच का पालन कर रहें हैं और आज हरियाणा की जनता अनिल विज को अपना सुरक्षा कवच मानती है।ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अनिल विज की निरोग काया व दीर्घायु की दुआ की वही उन्होने अनिल विज से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर ब्राह्मण आयोग बनाने की मांग की ।

× Chat with Us!