Bharat Bandh : आज 4 बजे तक घर से न निकलना ही होगा बेहतर, जाने क्या है बंद के अपडेट्स

Bharat Band किसानों ने शुरू किया भारत बंद, कई जगह रूट बदले, प्रशासन सतर्क

Bharat Band किसानों ने अपने आह्वान के अनुसार आज सुबह छह बजे से भारत बंद शुरू कर दिया। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में उन्होंने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। इसी के तहत किसानों ने पंजाब-हरियाणा के बीच शंभु बॉर्डर को जाम कर दिया है। उधर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। हाइवे के साथ ही रेलवे लाइनों को भी किसान अवरुद्ध करेंगे।
किसान संगठनों ने सुबह छह से शाम चार बजे तक चक्का जाम रखकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बता दें कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली मे विभिन्न बॉर्डरों पर पिछले दस महीनों से किसानों का आंदोलन जारी है। पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि के किसान सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं।

Bharat Band आंदोलन छोड़ बात के लिए आगे आएं किसान : Agriculture Minister Narendra Tomar

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस बीच एक बार फिर कहा, मैं किसानों से आग्रह करता हूं कि वे आंदोलन छोड़कर वार्ता का रास्ता अपनाएं। उन्होंने रविवार को कहा कि सरकार किसानों की आपत्ति पर विचार करने के लिए तैयार है। पहले भी कई बार बात हो चुकी है। इसके बाद भी उन्हें लगता है कि कोई बात बची है तो सरकार उस पर जरूर बात करेगी।

Bharat Band कांग्रेस, RJD, सपा, BSP व Left पार्टियां दे रही समर्थन

भारत बंद को लेफ्ट पार्टियां, कांग्रेस और आरजेडी के अलावा आम आदमी पार्टी, मायावती की बसपा और समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। सपा के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, भाजपा सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समाजवादी पार्टी समर्थन करती है।

Bharat Band बैंक यूनियन भी किसानोें के समर्थन में

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने भी भारत बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। एआईबीओसी ने सरकार से संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों पर उसके के साथ फिर से बातचीत शुरू करने और तीन विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने का अनुरोध किया।

Bharat Band दिल्ली, हरियाण व पंजाब पुलिस Alert

दिल्ली पुलिस ने भारत बंद से पहले राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले हर वाहन की पूरी जांच की जा रही है। बॉर्डर इलाके वाले मेट्रो स्टेशन और नई दिल्ली इलाके में आने वाले मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ, डीएमआरसी दिल्ली पुलिस के साथ अलर्ट पर रहेगी। हरियाणा व पंजाब पुलिस भी रविवार शाम से ही स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी रही है।

× Chat with Us!