हरियाणा के 6700 गावों के लोग रामबिलास से जुड़े हुए हैं , सरकार बनाये राज्यपाल – असीम गोयल

अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज): अम्बाला शहर के दूसरी बार विधायक असीम गोयल ने भारत के प्रधानमंत्री व भारत के गृह मंत्री से मांग की है कि हरियाणा में पार्टी को खड़ा करने वाले प्रोफैसर रामबिलास शर्मा को केंद्र सरकार देश के किसी भी बड़े राज्य का राज्यपाल बनाए। असीम गोयल ने कहा कि जब पार्टी का जनाधार नहीं था तबसे रामबिलास पार्टी का झंडा उठाए हुए हैं और चाहे शहरी क्षेत्र हो या हरियाणा के 6700 गांव। सब जगह रामबिलास की व्यक्तिगत पकड़ है और उत्तर भारत का भाजपा कार्यकर्त्ता रामबिलास शर्मा जब भी कुछ बनते हैं तो भाजपा का आम कार्यकर्त्ता समझता है कि वह रामबिलास ही है।

यदि केंद्र सरकार रामबिलास शर्मा को किसी बड़े राज्य का राज्यपाल बनाती है तो उत्तर भारत में भाजपा का वर्क र भाजपा का आभार व्यक्त करेगा और उत्तर भारत में भाजपा वर्कर हो या ब्राह्मण समाज या छत्तीस बिरादरी सभी रामबिलास का सम्मान करते हैं। भले ही वह राज्यपाल बन जाएं लेकिन पार्टी वर्कर को हमेशा सम्मान देंगे और भले ही राज्यपाल संवैधानिक पद है लेकिन उसके बावजूद भी रामबिलास हरियाणा में भाजपा वर्कर को मजबूत करेंगे और अगर एक गांव में रामबिलास के 20 समर्थक भी हैं तो 6700 गांव में कितने समर्थक होंगे यह बात भी भाजपा हाईकमान को सोचनी होगी। 2019 में विधानसभा चुनाव हुआ था और 2021 चल रहा है दो साल पहले ही रामबिलास शर्मा को राज्यपाल जैसा अहम पद मिलना चाहिए था। असीम गोयल ने कहा कि उनके व्यक्तिगत विचारों के मुताबिक रामबिलास शर्मा हरियाणा भाजपा ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भाजपा के लिए संजीवनी का काम करते हैं इसलिए उन्हें तुरंत किसी बड़े राज्य का केंद्र सरकार राज्यपाल बनाए।

× Chat with Us!