दूसरी बार विधायक बने असीम गोयल का जनता व पार्टी में तेजी से बढ़ रहा है जनाधार, 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध
असीम गोयल विधायक बनने से पहले भाजपा युवा मोर्चा के रहे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, भाजपा ने फिर दी संगठन में प्रदेश स्तर पर जिम्मेवारी बनाया बनाया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विभाग का प्रमुख
अम्बाला (JYOTIKAN.COM): भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार विधायक बने असीम गोयल जो विधायक बनने से पहले भी भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जिम्मेवारी निभा चुके हैं। पार्टी ने उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया था। और अब लम्बे समय से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम चलाने वाले असीम गोयल को फिर भाजपा हाईकमान ने प्रदेश स्तर की जिम्मेवारी देते हुए उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विभाग का प्रदेश प्रमुख बनाया है। असीम गोयल तकरीबन सात साल से अम्बाला में ऐसे विकास कार्य कर चुके हैं जो 1966 से आज तक असीम गोयल के अलावा किसी विधायक ने सोचा भी नहीं होगा। हरियाणा 1966 में बना था और 1966 के बाद 2014 में असीम गोयल ने अम्बाला शहर की तस्वीर बदली जो अम्बाला गंदगी के नाम से जाना जाता था वह अम्बाला आज असीम गोयल के कारण ऐतिहासिक चौको व विकास कार्यों के कारण जाना जाता है।
2020 में कोरोना काल आया और अम्बाला के लोगों ने असीम गोयल का मानवीय चेहरा देखा असीम गोयल ने चाहे प्रवासी मजदूर हो या गरीब लोग सबका ध्यान रखा यहां तक प्रवासी मजदूरों के तो ना केवल पैरो के जख्मों पर मरहम लगाए बल्कि उन्हें घरों तक भेजने की व्यवस्था करवाई। असीम गोयल ने अम्बाला की संस्कृति को बदला, सनातन धर्म को मजबूत किया और हर वर्ग का सम्मान किया हर वर्ग का उत्थान किया और कोरोना की दूसरी लहर में तो हद कर दी ना केवल ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर बदले बल्कि लोगों के घरों, मोहल्लों में टीका है जिंदगी का नाम देकर कोरोना वैक्सीन लगवाई और यह सोच रखकर कोरोना वैक्सीन लोगो को लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं कि बुरे को नहीं बुरे की मां को मारो जहां से बुराई पैदा होती है। तीसरी लहर आने से पहले ही दुसरी लहर में अपने हल्के के तमाम लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की मुहिम छेड़े हुए हैं और तकरीबन 1-2 चरण में ही पूरा विधानसभा क्षेत्र कवर हो जाएगा। असीम गोयल का ना केवल पार्टी में बल्कि लोगों में कद बढ़ रहा है। गत दिनों डॉक्टरों को घुटने टेककर पब्लिक प्लेट फार्म पर नमन किया। व डॉक्टरों व पैरामैडिकल स्टाफ को सम्मानित किया। अब तो जिला प्रशासन भी असीम गोयल का सम्मान एक विकास पुरुष, एक समाजसेवी, जनता से प्यार करने वाला नेता, जनता के हितों व हकों का ध्यान रखने वाले नेता के रुप में करने लग गए हैं। पार्टी के साथ साथ राज्य के मुख्यमंत्री भी असीम के विकास कार्यों व असीम गोयल की सामाजिक मुहिम से प्रभावित हैं।
पिछले सात साल में असीम गोयल का रिपोर्ट कार्ड सिर्फ लोगों के अपने पन से भर चुका है। यह बात तो लोगों में चर्चा का विषय है कि असीम गोयल 24 घंटे लोगों के लिए उपलब्ध है और सबसे अहम बात यह है कि असीम गोयल राजनीति ताकत में है लेकिन वह पुलिस विभाग का इस्तेमान किसी की दुश्मनी डलवाने या किसी का नुक्सान करने के लिए नहीं करते। इससे पहले नग्गल हल्का के विधायकों ने हल्के में अपने वर्करों के कहने से थाना कचहरी की राजनीति की लेकिन असीम गोयल अपने हल्के को लकड़ियों के गठ्ठे की तरह रखते हैं। उनकी एक ही सोच है कि हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी व हर सर को छत मिले। अम्बाला ही नहीं पूरा हरियाणा भय व भ्रष्टाचार मुक्त बने। असीम गोयल से प्रभावित होकर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह भी पब्लिक प्लेट फार्म पर उनकी तारीफ कर चुके हैं।