कोरोना महामारी से बचाव तथा सहायता हेतु भाजपा सदर मंडल महिला मोर्चा की वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई
![](https://jyotikan.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210521-WA0002.jpg)
अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज): मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं अभिकान्त वत्स ने बताया कि आज सदर मंडल महिला मोर्चा प्रधान विजय गुप्ता की अध्यक्षता में एक वर्चुअल मीटिंग की गई। इस वर्चुअल बैठक में सर्व प्रथम सभी महिलाओं ने कोरोना के कारण जिनकी मृत्यु हुई है उनको 2 मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्चुअल मीटिंग में महिला मोर्चा प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जिस प्रकार कोरोना पीड़ित जनता की सेवा निरंतर कर रहे हैं उनसे प्रभावित हो कर महिला मोर्चा की सदस्य भी आगे आकर गरीबों तथा कोरोना पीड़ित लोगों की सेवा निरंतर कर रही है और और सभी भाजपा के सदस्य मिल कर जनता की भलाई के लिए देश भर में कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा भाजपा सेवा रसोई स्थापित की जाएगी जिसके माध्यम से गरीब लोगो को भोजन वितरित किया जाएगा और महिला मोर्चा की और से जरूरत मंद तथा गरीब परिवारों को राशन के पैकेट बांटे जाएंगे। महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय गुप्ता ने सभी सदस्यों के सेवा कार्य की प्रशंसा की और बैठक में उन्होंने महिला मोर्चा का कोषाध्यक्ष सुशील आनंद को तथा मीडिया प्रभारी मीनाक्षी भुटानी को नियुक्त किया। इस बैठक में जिला महामंत्री पुष्पा वैश, जिला उपप्रधान नीलम, जिला सदस्य सुनीता कपूर, मंडल उपप्रधान सुनीता अरोड़ा, मंडल सचिव नीरू अग्रवाल, महामंत्री गुलशन गुलाटी एवँ ज्योति मीत, पूजा बेदी, सुशील आनंद, बलजिंदर, रजनीश तथा मीनाक्षी भुटानी आदि उपस्थित रही।