पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने जे पी नड्डा के नेतृत्व में थामा भाजपा का दामन
भाजपा हाईकमान विनोद शर्मा को भेज सकती है पांच राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए
अम्बाला: अम्बाला शहर के दो बार विधायक एवं पूर्व राज्य सभा सांसद और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे विनोद शर्मा ने आज भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में आज भाजपा में शामिल हुए। जे पी नड्डा ने विनोद शर्मा को पार्टी की झंडी पहनाकर स्वागत किया। और विनोद शर्मा ने कहा कि देश को और मजबूत बनाने के लिए उन्होंने मोदी की मुहिम से जुड़ना ठीक समझा। उन्होंने कहा कि पार्टी उनकी जहां भी ड्यूटी लगाएगी वह उस आदेश को मानेंगे। वहीं उन्होंने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि अभी उन्होंने भाजपा में ना तो अपने मेयर ना ही अपनी पार्टी का विलय किया इसके लिए वह अपने अम्बाला निवास पर अपने प्रदेश के तमाम कार्यकर्त्ताओं को बुलाकर चर्चा करेंगे। वहीं विनोद शर्मा को पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पांच राज्यों में हो रहे चुनाव प्रचार के लिए भेज दिया। क्योंकि विनोद शर्मा राष्ट्रीय चेहरा हैं और ब्राह्मण समाज में प्रभाव रखते हैं। विनोद शर्मा कल दिल्ली से चलेंगे और अम्बाला शहर पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है क्योंकि भाजपा हाईकमान ने विनोद शर्मा के भाजपा में शामिल होते ही उन्हें पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में प्रचार के लिए भेज दिया है। ज्ञात रहे अम्बाला शहर नगर निगम चुनावों से पूर्व भी अटकलें थी कि विनोद शर्मा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो सकते हैं लेकिन भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं व शीर्ष नेताओं ने विनोद शर्मा की भाजपा में शामिल होने की योजना पर पानी फेर दिया था लेकिन अबकि बार सबकुछ अंदरखाते हुए। कल सीएम हरियाणा मनोहर लाल जे पी नड्डा से मिले और आज पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। विनोद शर्मा को फोन पर बधाईयां मिल रही है। बुरा ना मानो होली है l