विनोद शर्मा व हुड्डा फिर मिला सकते हैं हाथ, हुड्डा बना रहे हैं शर्मा पर कांग्रेस में आने का दबाव !

विनोद शर्मा व हुड्डा फिर मिला सकते हैं हाथ, हुड्डा बना रहे हैं विनोद शर्मा पर कांग्रेस में आने का दबाव !

अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज): भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सहपाठी व दांत कटे मित्र विनोद शर्मा जिन्होंने 2005 में जब भजन लाल मुख्यमंत्री के दावेदार थे अपनी चाणक्य नीति से भजन लाल को हाश्य पर धकेल हुड्डा को मुख्यमंत्री बनवाने में अहम भूमिका थी। लेकिन 2014 में अज्ञात मतभेदों के चलते हुड्डा व विनोद शर्मा में दूरियां आ गई थी लेकिन विनोद शर्मा ने अपनी पार्टी हरियाणा जनचेतना के माध्यम से जहां अपनी धर्मपत्नी को अम्बाला शहर का मेयर बनाया बल्कि विनोद शर्मा ने अपनी पार्टी के 7 पार्षद बनाने में सफलता प्राप्त की। यही नहीं गत दिनों तो उन्होंने अपने पुराने समर्थक व कांग्रेस पार्षद को अपनी पार्टी में शमिल कर एक बार फिर साबित किया कि विनोद शर्मा राजनीति में पीएचडी पास हैं। दिल्ली से मिली जानकारी के मुताबिक बदले हालातों में हुड्डा विनोद शर्मा एक हो सकते हैं, एक मंच पर आ सकते हैं।
हरियाणा सरकार में विपक्ष के नेता 10 साल सीएम रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा विनोद शर्मा पर कांग्रेस में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बदले हुए राजनीतिक समीकरणों से यह ज्ञान हो चुका है कि अगर फिर हरियाणा का मुख्यमंत्री बनना है तो विनोद शर्मा को अपने साथ खड़ा करना होगा। पुख्ता जानकारी के मुताबिक दिल्ली में हुड्डा व विनोद शर्मा ने रात्रि भोज भी किया हालांकि दोनों नेता इस पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं। वहीं हुड्डा अब यह भी समझ चुके हैं कि अम्बाला से लेकर पानीपत तक जो गैर जाट बैल्ट है वहां विनोद शर्मा की पकड़ है और जिस तरह का प्रदर्शन विनोद शर्मा ने अम्बाला शहर में किया है उनकी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए प्रदेश के कई पार्टियों के नेता उनके संपर्क में है। लेकिन राजनीतिक पंडितों का मानना है है कि हुड्डा पुरानी दोस्ती व पारिवारिक संबंधों का हवाला देकर उन्हें कभी भी कांग्रेस में शामिल करवा सकते हैं !
× Chat with Us!