MLA असीम गोयल व वंदना शर्मा के नेतृत्व में CM खट्टर व प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ से लिया आशीर्वाद

अम्बाला शहर से जीते भाजपा पार्षदों ने असीम गोयल व वंदना शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री खट्टर व प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि असीम गोयल व उनकी टीम ने की दिन रात मेहनत, भाजपा पार्षदों को कहा कि वह सरकार का हिस्सा, पार्षदों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष बतौरा, प्रवक्ता संजय शर्मा व पूर्व मेयर रमेश मल व संदीप सचदेवा व अनुभव अग्रवाल भी साथ रहे
अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज): अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल व भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार रही वंदना शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के तमाम पार्षद पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मिले और उसके बाद तमाम भाजपा पार्षद असीम गोयल के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ से मिले। भाजपा पार्षदों के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, भाजपा के कोषाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, पंजाबी नेता संदीप सचदेवा, हलवाई एसोसिएशन के सुंदर ढींगरा, पूर्व मेयर रमेश मल भी भाजपा पार्षदों के साथ रहे। जहां मुख्यमंत्री आवास पर तमाम भाजपा पार्षदों का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जोरदार स्वागत किया उन्हें जीत की बधाई दी और असीम गोयल को बधाई दी और कहा कि असीम गोयल ने भाजपा जजपा उम्मीदवारों को जितवाने व वंदना शर्मा को मेयर बनवाने के लिए टीम सहित दिन रात एक किया। मनोहर लाल खट्टर ने कहा भाजपा पार्षद सरकार का हिस्सा हैं और अम्बाला शहर में पहले ही असीम गोयल के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हो रहा है और आने वाले दिनों में भी असीम गोयल के नेतृत्व में भाजपा सरकार अम्बाला को विकास की गति में अव्वल लाने के लिए खुले मन से धन राशि देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तकरीबन एक घंटा भाजपा नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ रहे और उन्होंने वंदना शर्मा को भी कहा कि वह झांसी की रानी है हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता आप भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाने की बात कही। भाजपा के पार्षद यतिन बंसल हो या हितेश जैन, मोनिका मल हो या मीना ढींगरा, अर्चना छिब्बर हो या मनीष आनंद, शोभा पुनिया हो या प्रीति सूद सभी ने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया और सभी को मुख्यमंत्री ने अपने क्षेत्र के लोगों की हर तरह से मदद करने की शिक्षा दी और नए साल की बधाई दी। उसके बाद असीम गोयल वंदना शर्मा व भाजपा नेताओं व भाजपा पार्षदों सहित भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष
ओम प्रकाश धनखड़ के निवास पर पहुंचे जहां असीम गोयल का ओम प्रकाश धनखड़ ने मीठा मुंह करवाकर नए साल की बधाई दी और 8 पार्षदों को आशीर्वाद दिया और प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा की मौजूदगी में असीम गोयल की मेहनत की तारीफ की और उन्होंने कहा कि अम्बाला शहर में विकास की गति पहले से मजबूत होगी साथ ही उन्होंने नवनिवार्चित पार्षदों को अपने वार्ड के लोगों की हर समस्याओं को हल करने की बात कही। वहीं प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने वंदना शर्मा को कहा कि वह पार्टी में और मजबूती से काम करे और उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि 2020 में निगम चुनावों में अम्बाला भाजपा भले ही मेयर चुनाव हार गई लेकिन पार्टी पहले से ज्यादा संगठित, मजबूत व एकजुट हुई है जिसका आने वाले दिनों में पार्टी को भारी फायदा होगा। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंजाबी बिरादरी के एक छत्र नेता संदीप सचदेवा की पीठ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने थपथपाई। और कहा कि संदीप सचदेवा ने एक सपर्पित कार्यकर्त्ता की तरह भाजपा के तमाम उम्मीदवारों के लिए काम किया। इस पर संदीप सचदेवा ने सीएम व ओम प्रकाश धनखड़ को आश्वासन दिया कि वह भाजपा के कर्मठ सिपाही थे, सिपाही हैं और सिपाही रहेंगे और भाजपा उनकी मां है और वह हमेशा भाजपा को पूजते रहेंगे। असीम गोयल ने ज्योतिकण से बातचीत करते हुए कहा कि अब फिर अम्बाला में विकास की पटरी दौड़ेगी।
× Chat with Us!