अम्बाला शहर की जनता एक बार फिर जताएगी भाजपा पर भरोसा, मेयर प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा की जीत तय : सर्वे
हजारों की भीड़ के साथ मनोज तिवारी के नेतृत्व में डॉ. वंदना शर्मा के पक्ष में अम्बाला शहर में निकला रोड़ शो
अम्बाला (JYOTIKAN.COM):- अम्बाला शहर से भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना शर्मा की जीत निश्चित मानी जा रही है। ज्योतिकण के सर्वे के मुताबिक भाजपा मेयर प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होने जा रही है और 36 बिरादरी का वोट एक बार फिर भाजपा के पक्ष में जाता नजर आ रहा है। डॉ. वंदना शर्मा को हर कोई पसंद कर रहा है व जनता ने सर्वे के दौरान खुलकर कहा कि अगर इस बार फिर किसी अन्य दल के मेयर को जितवा दिया जो हाल 2014 से 2019 तक नगर निगम का हुआ था वैसे ही होगा। बस मेयर की हस्ताक्षर तक चलेगी अम्बाला में विकास का नामोनिशान नहीं होगा।
भाजपा की सबसे बड़ी जीत का कारण सर्वे में सरकार के बचे 4 वर्ष हैं। वहीं जनता ने सवाल उठाए हम ऐसा मेयर किसी कीमत नहीं चुनेंगे जिसके हस्ताक्षर या अपनी परेशानी बताने के लिए 50 किलोमीटर दूर जाना पड़े। वहीं आज लोकसभा सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा निकाले गए रोड़ शो से भाजपा की जीत ओर निश्चित हो गई। हजारों की संख्या में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता नजर आए। रोड़ शो में मनोज तिवारी के साथ विधायक असीम गोयल, मेयर प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा, ब्राह्मण महापंचायत के वीरेश शांडिल्य, जगमोहन लाल कुमार, राजेश बतौरा, बृजेश शर्मा, संदीप सचदेवा, अनुभव अग्रवाल, साहिल वैध समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे।