हिम्मत सिंह ने छोड़ी HDF, जो निर्मल सिंह मेरे साथियों का न हुआ, वो अम्बाला का क्या होगा

हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट अध्यक्ष निर्मल सिंह ने किया हमारे साथ विश्वासघात : हिम्मत सिंह 

मुझे व मेरी टीम को कमजोर करने के लिए निर्मल सिंह व उनकी पार्टी ने रची साजिश  
किसी कीमत पर भाजपा में नहीं जाऊँगा , नहीं मिलती विचारधारा,जो मेरे कार्यकर्ता फैंसला लेंगे उस दिशा में बढूंगा – हिम्मत सिंह 
अम्बाला : (ज्योतिकण न्यूज) आल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस व यूथ कांग्रेस के कई राज्यों के प्रभारी रहे हिम्मत सिंह ने आज हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्मल सिंह विश्वाशघाती है और उन्होंने मेरे साथ विश्वासघात किया l हिम्मत सिंह नहीं रुके और भावुक होकर मीडिया को कहा कि मुझे व मेरी टीम को कमजोर करने व हर तरह का नुकसान करने की निर्मल सिंह ने साजिश रची l निगम चुनाव घोषित होते ही हिम्मत सिंह जो 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा जो अम्बाला शहर के मौजूदा विधायक थे उनकी टिकट कटवाकर कांग्रेस का टिकट लेकर आये और बहुत बढ़िया ढंग से चुनाव लड़ा भले ही वह चुनाव हार गये l आज हिम्मत सिंह ने उस निर्मल सिंह पर आरोप लगाये जो पहले ही बेहद आरोपों से घिरे रहते हैं l हिम्मत सिंह ने निर्मल सिंह पर गंभीर आरोप लगाकर उनके डेमोक्रेटिक फ्रंट को छोड़ने का एलान किया l 
हिम्मत सिंह के आरोपों के बाद निर्मल सिंह की पार्टी से मेयर का चुनाव लड़ रही अमीषा चावला के चुनावों पर गहरा असर पड़ेगा क्योंकि बिट्टू चावला निर्मल सिंह को ही अपना मजबूत आधार मानकर चुनाव लड़ रहे थे और हिम्मत सिंह निर्मल सिंह के चुनाव में उनके सारथी थी और इसमें भी कोई अतिश्योक्ति नहीं कि अगर निर्मल सिंह को 55 हजार से अधिक वोट मिली तो उसमे आधी वोट हिम्मत सिंह की ही रही है और निगम चुनाव की घोषणा के बाद हिम्मत सिंह का निर्मल सिंह पर गम्भीर आरोप लगाकर उन्हें छोड़ना निर्मल सिंह के भविष्य की राजनीती पर कई सवाल छोड़ गया l निश्चित तौर पर हिम्मत सिंह के आरोप निर्मल सिंह के राजनितिक भविष्य के लिए बहुत बड़ा नुक्सान साबित होंगे और हिम्मत सिंह के इन आरोपों के बाद अम्बाला शहर की जनता भी निर्मल सिंह के आचरण के बारे में सोचने पर मजबूर हो जायेगी l 
× Chat with Us!