हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल का दुखद निधन, अंतिम संस्कार फरीदाबाद में हुआ
अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज) : हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल (63) का कोरोना के कारण गुड़गांवा के मेदांता हस्पताल में दुखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज फरीदाबाद में किया। इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के अलावा उद्योगपति, मीडिया जगत के लोग, संत समाज के लोग व प्रशासनिक अधिकारी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। विपुल गोयल के बड़े भाई के दुखद निधन पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा, पूर्व सांसद एवं यूपी के विधायक अवतार भड़ाना, अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी, पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक राजेश नागर ने गहरा दुख व्यक्त किया। विनोद गोयल की रस्म पगड़ी 13 दिसम्बर दिन रविवार को 2 से 4 बजे फरीदाबाद के सैक्टर 17 में कोठी नं. 572 के पास ग्राऊंड में होगी। इस अवसर पर एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व श्री हिंदु तख्त के राष्टÑीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने गहरा दुख व्यक्त किया।