एसआई गुरदर्शन सिंह जैसी गंदी तालाब की मछली पुलिस विभाग की छवि को कर रही धूमिल, गुरदर्शन सिंह जैसे अधिकारी को भी विज करें बर्खास्त
गुरदर्शन सिंह जैसे दागी सब इंस्पैक्टर को कैसे लगा दिया गृह मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र में एसएचओ पंजोखरा ?
अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज): पिछल्ले लम्बे समय से अम्बाला में ही पोस्टिंग काट रहे ओआरपी रैंक लेकर बने सब इंस्पैक्टर गुरदर्शन सिंह खाकी की छवि को धूमिल कर रहा है। गुरदर्शन सिंह जैसी गंदी मछल्ली पुलिस विभाग की छवि को खराब कर रही है। जब तक गुरदर्शन सिंह जैसे पुलिस अधिकारी विभाग में बैठे हैं तब तक पुलिस विभाग की छवि लोगों में खटकती रहेगी। एक आध बार अम्बाला से दूसरे जिलों में जाकर कुछ समय काटने के बाद फिर अम्बाला में ही ट्रÑांसफर किसके इशारे पर गुरदर्शन सिंह करवाता है? उसको अम्बाला से क्या लालच है। झूठे मुकद्दमों में झूठी जांच करने वाला और लोगों के खिलाफ फर्जी गवाह खड़ा करने वाला गुरदर्शन सिंह समाज के लिए दीमक से भी खतरनाक है। हरियाणा के गृह मंत्री के जिला में इतना मास्टर माईंड अधिकारी आखिर किसके इशारे पर टिका हुआ है।
अपने आप को इन्काऊंटर स्पैशलिस्ट बताने वाला गुरदर्शन सिंह यह भी दावे करता फिरता है कि कई गैंगस्टर उसकी पैरोल पर है क्योंकि उसने उनको गोली नहीं मारी जीवन दान दे दिया। इसलिए उन गैंगस्टरों का नाम लेकर भी गुरदर्शन सिंह अपने आप को सिंघम बनने की कोशिश करता है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज इस बात की जांच करवाएं कि इसे अम्बाला में कौन पोस्टिंग करवाता है उन अधिकारियों का क्या इंट्रस्ट है गुरदर्शन सिंह उन अधिकारियों का क्या संवारता है यह उच्चस्तरीय जांच का विषय है लेकिन यह तय है कि गुरदर्शन सिंह जैसे अधिकारी जब तक खाकी पहनते रहेंगे तब तक लोगों का विश्वास खाकी पर नहीं रहेगा। अनिल विज इस बात की जांच करवाएं कि 2011 से लगातार आज तक कितने साल गुरदर्शन सिंह अम्बाला में ही पोस्टिंग लिए हुए हैं। और अनिल विज इस बात की भी जांच करवाएं कि गुरदर्शन सिंह के प्राईवेट व सरकारी मोबाईल पर कौन कौन लोग इसके संपर्क में है। ऐसे अधिकारी पैसा लेकर कितनी भी फर्जी जांच कर सकते हैं, फर्जी गवाह खड़े कर सकते हैं ऐसे अधिकारी समाज में खाकी को बदनाम करने के सिवा कुछ नहीं कर रहे।