शैलजा संदीप सचदेवा ने किया जनसंपर्क अभियान तेज, जगह जगह लगे शैलजा सचदेवा के विधायक असीम गोयल की फोटो सहित र्होडिंग

अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज) : जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है वहीं मेयर चुनावों को लेकर सियासी पारा गर्म हो रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां जोड़ तोड़ कर रही हैं। लेकिन इस वक्त अम्बाला शहर निगम चुनावों में भाजपा सबसे आगे चल रही है। जानकारी के मुताबिक भाजपा की रणनीति व उम्मीदवारों की सूची तैयार है। वहीं भाजपा के मेयर पद के दावेदार वरिष्ठ एडवोकेट संदीप सचदेवा की पत्नी शैलजा सचदेवा भी जनसंपर्क अभियान छेड़े हुए हैं और हर रोज उनका जनसंपर्क अभियान तेज होता जा रहा है। शहर के हर कोने में शैलजा सचदेवा के र्होडिंग लग गए हैं जिन पर अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं व मुख्यमंत्री की फोटो है। यह तकरीबन तय लग रहा है कि भाजपा मेयर चुनाव में शैलजा सचदेवा को ही उतारेगी