पूर्व केंद्रीय मंत्री व दलित नेता कुमारी सैलजा बन सकती हैं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष !
हुड्डा को बरोदा की जीत के बाद मिल सकता है हरियाणा में फ्री हैण्ड
शिव रंजन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष एवं 2004 व 2009 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कैबिनेट में मंत्री रहीं कुमारी सैलजा जो न केवल अम्बाला व सिरसा से लोकसभा सांसद रही बल्कि राज्यसभा सांसद रह चुकी है l कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी दलबीर सिंह की दलित बेटी कुमारी सैलजा ने हमेशा कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया और हमेशा गाँधी परिवार की बफादार बनकर काम किया l
यहीं कारण है कि चाहे राजीव गाँधी हो या सोनिया गांधी , राहुल गाँधी हो या प्रियंका गाँधी वह कुमारी सैलजा पर पूरा विश्वास करते हैं l बतौर कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने ना केवल दलित के उत्थान की बात की बल्कि 36 बिरादरी के सम्मान की लड़ाई लड़ी और वर्तमान में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष है जहाँ उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने बरोदा उपचुनाव में विजय हासिल की वहीँ उन्होंने कांग्रेस के सभी गुटों को एक माला में पिरोकर बरोदा उपचुनाव में काम किया जिसका नतीजा यह रहा कि बरोदा में संगठित हुई कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता में होते हुए भी धोबी पटखनी दी हैं l पुख्ता जानकारी व दिल्ली से कांग्रेसी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले समय में सोनिया गांधी कुमारी सैलजा को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती हैं l
कुमारी सैलजा मधुरभाषी हैं और विद्वान हैं और उनकी सोच कांग्रेस में धड़े से बहुत ऊपर हैं सैलजा ने हमेशा कांग्रेस व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया हैं l यही कारण है कि दलित बेटी को कांग्रेस की सबसे बड़ी कमेटी सीडब्लूसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रहीं है और यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और राहुल गाँधी और मजबूत होकर उभर सकते हैं l वहीँ पुख्ता जानकारी के मुताबिक यदि ऐसा होता हैं तो हरियाणा सरकार में विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा में फ्री हैण्ड मिल सकता है l यह बात कांग्रेस हाईकमान के समझ में आ गई कि हरियाणा में भाजपा-जजपा का कोई विकल्प बन सकता है तो वह भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हैं l इस बारे कुमारी सैलजा से सम्पर्क करना चाहा तो वह उप्लब्ध नहीं हो पाई लेकिन दिल्ली से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक सैलजा को सोनिया गाँधी अपना विकल्प बनाने की सोच रहीं हैं l